जगदीश सिंह राजपुरोहित जोड़वाड़ा

जगदीश सिंह राजपुरोहित जोड़वाड़ा
ब्लॉग में आप सभी साथियो का हार्दिक स्वागतम ..

शनिवार, मार्च 17, 2012

जालोर। राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अघिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर हैल्प लाइन शुरू की गई है।

कोई भी व्यक्ति अघिनियम के संबंध में आ रही परेशानी या शिकायत के संबंध में हैल्प लाइन पर सूचना दे सकेगा।

राज्य सरकार ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर कहा है कि जिला कलक्टर इस हैल्प लाइन पर प्राप्त सूचना या शिकायत की तुरंत प्रभाव से निस्तारण की व्यस्था सुनिश्चित करें। परिपत्र में एक सप्ताह में इस संबंध में की गई कार्रवाई मय सूची राज्य सरकार को प्रेषित करने व दूरभाष पर सूचित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल, जिला प्रशासन ने जिला हैल्प लाइन में ही लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अघिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हैल्प लाइन शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक-दो दिन में ही यह हैल्प लाइन शुरू हो जाएगी। हैल्...प लाइन का नम्बर (फोन नंबर - 02973-222216 तथा 1077) रहेंगे।

राज्य स्तर पर कॉल सेंटर
गौरतलब है कि कुछ विभागों में अघिनियम की भावना के अनुरूप प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने पर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य स्तर पर सचिवालय में स्थापित सुगम कॉल सेंटर (फोन नंबर - 0141-2227549) हैल्प लाइन के रूप में उपलब्ध रहेगा। इस दूरभाष नंबर पर कोई भी व्यक्ति अघिनियम के संबंध में आ रही परेशानी या शिकायत के संबंध में सूचित कर सकेगा।

प्रतिदिन सुगम कॉल सेंटर में कार्यरत सहायक शासन सचिव या अनुभाग अघिकारी की ओर से उसी दिन शिकायतों की सूची उप शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार (अनुभाग-1) विभाग को प्रस्तुत की जाएगी और कोई गंभीर प्रकरण ध्यान में आने पर उसी समय उप शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार (अनुभाग-1) एवं निजी सचिव, प्रमुख शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग को दूरभाष नंबर 0141-2385244 एवं 0141-2227889 पर सूचित किया जाएगा।

इनका कहना...
राज्य सरकार से निर्देश मिले हैं। शीघ्र ही जिला हैल्प लाइन के नम्बर पर यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति अघिनियम के संबंध में आ रही परेशानी या शिकायत के संबंध में यहां सूचना दे सकता है।
-डॉ. राजेश शर्मा