जगदीश सिंह राजपुरोहित जोड़वाड़ा

जगदीश सिंह राजपुरोहित जोड़वाड़ा
ब्लॉग में आप सभी साथियो का हार्दिक स्वागतम ..

शनिवार, जनवरी 26, 2013

जालोर। सायला रोड पर गुरूवार दोपहर निजी बस पलटने से 21 लोग घायल हो गए। जिन्हें राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से एक को जोधपुर रैफर किया। वहीं 19 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस उप निरीक्षक प्रेमाराम ने बताया कि सायला से जालोर आ रही निजी बस सायला रोड पर के.जी.एन कॉलोनी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में केशवणा निवासी सिंदू कंवर पुत्री सुरेशकुमार राजपुरोहित, ऎलाणा निवासी देचू पुत्री भावाराम देवासी, केशवणा निवासी श्रीमती शांति रेबारी, कोरा निवासी हराराम चौधरी, साफाड़ा निवासी नजर पुत्री नवाराम, कतरोसन निवासी वेनाराम मेघवाल, ओटाराम, केशवणा निवासी ममता पुत्री करमीराम देवासी, जालोर निवासी उलफत पुत्री सिकंदर खां, तालियाणा निवासी हविया पत्नी गोबाराम मेघवाल, कतरोसन निवासी गेनाराम, केशवणा निवासी छगना देवासी, केशवणा निवासी मसराराम, जालोर निवासी राकेश वर्मा, केशवणा निवासी मोइयाराम देवासी, भीखी पुत्री भोलाराम देवासी, रेवतड़ा निवासी नरेश सोनी, केशवणा निवासी इन्द्रा, पारूदेवी, शांति पुत्री आसाराम, रेवतड़ा निवासी कमिया पत्नी रमेश पुरोहित घायल हो गए। सूचना के बाद कोतवाली थानाघिकारी मांगीलाल व यातायात प्रभारी विष्णुदत्त जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घायलोें को आस-पास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस 108 के पुरूषोत्तम व इंसाफ भाई ने सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायल सिंदू कंवर को चिकित्सकों ने जोधपुर रैफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।