जगदीश सिंह राजपुरोहित जोड़वाड़ा

जगदीश सिंह राजपुरोहित जोड़वाड़ा
ब्लॉग में आप सभी साथियो का हार्दिक स्वागतम ..

रविवार, जून 10, 2012

माननीय ,मुख्यमंत्री जी को आर टी आई एक्टिविस्ट जगदीश आर पुरोहित का नमस्कार , मैंने आर टी आई के तहत राजश्थान के जिला जालोर के कुछ विभागों से सुचना मांगी थी ,सुचना न मिलने पर अधिनियम के तिहत पर्थम अपील की गयी ,बावजूद भी सुचना न मिलने और आवेदन लेने से इंकार करने पर लास्ट विकल्प द्वित्य अपील और अधिनियम की धरा [१८]१ के तिहत सिकायत राज्य सुचना आयोग जयपुर को की गयी ,राज्य सुचना आयोग जयपुर द्वारा आज तक लोकसूचना अधिकारी के खिलाप कोई कारवाही नहीं की .राज्यसुचना आयोग जयपुर द्वारा ५ नोटिश दिए गए जिसमे १५ दिन का हवाला देते हए लोकसूचना अधिकारिओ को नोटिस दिया गया .उसके बावजूद भी सुचना मुझे नहीं दी गयी .राज्य सुचना आयोग जयपुर को मेरे द्वारा एक सिकायत भी की गयी लेकिन कोई जवाब नहीं .राज्यसुचना आयोग जयपुर में ,मेरे द्वारा की गयी ३६ सेकंड अपील लंबित है ,और ९ सिकायत ,इस विषय में मैंने आप से एक और सिकायत की थी ,तब आप के विभाग द्वारा मुझे इ मेल के जरिये नोटिस किया गया था की आपकी सिकायत सम्बंधित विभाग को भेज दी गयी है ,आज तक कोई जवाब नहीं है ,सेकंड अपील और सिकायत किये मुझे एक साल हो गयी है ,माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता हु की सुचना का अधिकार अधिनियम २००५ के तहत मेरे द्वारा की गयी सेकंड अपील और सिकायत का निवारण कब तक होगा ,अगर समय निर्धारित नहीं है तब मुझे आगे क्या करना चहिये, जय हिंद वन्दे मातरम् ....आर टी आई कार्यकर्ता जगदीश आर पुरोहित

जिल्ला जालोर ,जालोर युवा ग्रुप के सभी भाई बहनों को आर टी आई एक्टिविस्ट जगदीश आर पुरोहित का आभार व्यक्त एवं सभी को जय हिंद .दोस्तों आज के दौर में राजश्थान के सभी जिलो में से जालोर जिला पिछड़ापन का शिकार है .इसका मुख्य कारण है जागरूकता का अभाव, और भ्रस्ताचार सरकार पैसा तो देती है ,मगर पैसो का सदपयोग नहीं हो रहा है .इसलिए आज हम विकाश से वंचित है .हमारे युवा ७०% अलग अलग शहर नगर में पैसा कमाने में लगे हुए है .और हमारे घर पे लुट मची हुई है .इसके लिए दोस्तों हमें एकता करनी होगी और हर गाव में हमें एक ग्रुप बनाना पड़ेगा ,और भरस्ताचार करने वालो पे सिकंजा कसना पड़ेगा .दोस्तों हम तो पैसा कमाने के लिए बहार जाते है ,पर हमारा अपना भी कोई गाव में रहता है .हमारा ध्यान अपनी जनम भूमि पर भी होना चहिये .मित्रो हमें एकता करनी होगी और सब साथ मिल कर ये गंदगी मिटानी होगी ,[अभी नए दौर की एक सोच कुछ लोगो में पनप रही है...... की कोण भेजा मारी में पड़े जाने दो न ] मित्रो ये सोच हमें नहीं रखनी है .हमें तो हर आदमी की मदद एवं शाहयता करने में सहयोग करना चहिये, आज कल के युवाओ में हर प्रकार के एक्टिव विचार एवं जूनून होता है मगर अकेला आदमी कुछ नहीं कर सकता उसको जरुरत होती है आवाज की .और आवाज का आगाज एक इन्सान से नहीं होता ,इसके लिए एक ग्रुप की जरुरत होती है .इसलिए मित्रो जिला जालोर युवा ग्रुप से जुड़े सभी भाई बहनों से मेरा अनुरोध है की आप सब अपने अपने गाव में एक ग्रुप बनाये जिसका नाम होगा [जिला जालोर युवा ग्रुप ] दोस्तों में जो काम कर रहा हु [आर टी आई] का वो काम न तो मामूली है और न ही हर किसी का काम है ,मुझे ये काम आप सब के लिए करना है ये काम में निस्वार्थ भावना से कर रहा हु ,इस काम में ,मुझे कई बार धमकिय मिल चुकी है और कई बार बड़ी बड़ी सिफारिश भी की जाती है ,लेकिन मेरा एक ही लक्ष्य है लड़ता रहूँगा .जबतक जान है ,दोस्तों में जालोर में एक बहुत बड़ा चेम्मिनार करने वाला हु ,इस विषय में आप सब को सूचित कर दिया जायेगा .और आप सभी को इस कार्यकर्म में भाग लेना है ,ये चेमिनार [सुचना का अधिकार अधिनियम २००५ के सबंध में किया जायेगा ]जागो जालोर के युवाओ, वक्त बिता जा रहा है,साफ़ कर दो गंदगी को वक्त बिता जा रहा है .] आर टी आई एक्टिविस्ट जगदीश आर राजपुरोहित जालोर [जय हिंद वन्दे मातरम्]