जगदीश सिंह राजपुरोहित जोड़वाड़ा

जगदीश सिंह राजपुरोहित जोड़वाड़ा
ब्लॉग में आप सभी साथियो का हार्दिक स्वागतम ..

शनिवार, सितंबर 15, 2012

खनन ब्लास्ट से दो की मौत....
भीनमाल (जालोर)। कोड़ी गांव में पहाड़ी पर खनन के दौरान विस्फोट होने से गुरूवार रात दो व्यक्तियों की मौत हो गई। देर रात परिजन दोनों के शव को राजकीय चिकित्सालय लेकर आए। पुलिस उप अधीक्षक जयपालसिंह यादव ने बताया कि कोड़ी निवासी सांवलाराम (32) पुत्र गणेशाराम चौधरी व जबरसिंह (40) पुत्र लक्ष्मणसिंह पहाड़ी पर खनन के लिए कम्प्रेशर के माध्यम से बारूद विस्फोट कर रहे थे।
इस दौरान ब्लास्ट से उछले पत्थर लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सवेरे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने पहाड़पुरा निवासी आसूसिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की।

कोई टिप्पणी नहीं: