सीबीआई को मिले सुबूत, नहर से निकले देसी कट्टे और हड्डी, सीलबंद कर फोरेंसिक
जांच के लिए भेजे
जोधपुर। सीबीआई ने जालोड़ा की नहर से भंवरी की मौत के सभी सबूत निकाल लिए हैं। शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने नहर में खोजबीन शुरू की तो आरोपियों के देसी कट्टे, चाकू, बेसबॉल का बल्ला और जली हुई हड्डी निकल आई। सीएफएसएल के वैज्ञानिकों ने सभी सबूतों की सीलबंद कर दिया है, उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लेबोरेट्री भेजा जाएगा।
भंवरी को ठिकाने लगाने वाली विशनाराम की गैंग ने 1 सितंबर की पूरी रात भंवरी का शव मुरड़ के खड्डे में जलाया। सुबह तक पूरी तरह शव जलाने के बाद राख नहर में फैंक दी। दूसरी रात जले हुए स्थान की मिट्टी भी खोद कर नहर में बहा दी और आरोपियों ने भंवरी को मारने वाले हथियार भी इसी नहर में फैंक दिए। सीबीआई गुरुवार को सीएफएसएल की टीम लेकर जालोड़ा पहुंची थी, शुक्रवार को नहर का पानी कम होने पर गोताखोरों ने सबूतों की छानबीन की देसी कट्टे, छुरा, बल्ला और जली हुई हड्डियों के टुकड़े मिल गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें